Snake Rescue Team in India

साँप की त्वचा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

शल्क (Scales)

साँप की त्वचा के ऊपरी शल्क पराबैंगनी (Ultraviolet) और अवरक्त (Infrared) किरणों से साँप की रक्षा करते हैं।

Snake Rescue Team in India

1) खुरदरे शल्क Keeled (rough) scales

हरा ढोरिया साँप के शरीर के ऊपर खुरदरे शल्क स्पष्ट दिखाई देते हैं। उसी प्रकार धारीदार ढोरिया, सामान्य ढोरिया जैसे पानी के नज़दीक या दलदल के आसपास रहने वाले साँपों के शल्क खुरदरे होते हैं। फुर्सा जाति के साँप के शरीर पर भी इसी प्रकार के शल्क होते हैं, पर वे ज़्यादा खुरदरे और आरी के दाँत जैसे होते हैं।

Snake Rescue Team in India

2) चिकने शल्क  Smooth scales

बिलों में और ज़मीन के नीचे रहने वाले साँपों के शरीर पर चिकने शल्क होते हैं। ऐसे शल्कों की वजह से नाग, मिट्टी का बोआ जैसे साँपों को सँकरे बिलों में और ज़मीन के नीचे के पत्थरों के बीच से घूमना-फिरना आसान हो जाता है।

Snake Rescue Team in India

3) मसैदार / दानेदार शल्क  Warty scales

खुरदरा खारापानी साँप और अन्य समुद्री साँपों के शरीर के शल्क, ‘फाइल’ जैसे औज़ार पर बने तेज़ उभारों के समान होते हैं। इन शल्कों की वजह से उनके लिए मछली जैसे चिकने शिकार को पकड़ना आसान होता है।

Snake Rescue Team in India